उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत टकारला में स्थित बाबा पर्थडी मंदिर का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया था और आयोजकों द्वारा जगराते का आयोजन करवाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने रातभर भक्ति संगीत का आनंद लिया। आयोजको का कहना हैं की बाबा पर्थडी जी के मंदिर का स्थापना दिवस हर साल धूमधाम से मनाया जाता हैं इस मंदिर में श्रद्धालुओं की हर मनोकमना पूर्ण होती हैं स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में भक्तजन बाबा पर्थडी के दरबार में पहुंचे और माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जगराते के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस पावन अवसर पर कई गणमान्य और प्रबुद्ध लोग भी उपस्थित रहे जिनमें विजय ठाकुर, रतन चंद ठाकुर, निर्मल सिंह ठाकुर, राकेश ठाकुर, अजय ठाकुर, ओमप्रकाश, सुरिंदर ठाकुर, सोनू राणा, ओमकार सिंह, अमनीष ठाकुर,कुलभूषण लठ सहित गांव के अन्य प्रमुख लोग शामिल थे। इन सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।स्थानीय निवासियों ने बताया कि बाबा पर्थडी का यह मंदिर गांव की आस्था का केंद्र है और हर वर्ष स्थापना दिवस पर यहां भव्य आयोजन होता है, जो लोगों के बीच आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था को और मजबूत करता है।समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजनों को जारी रखने की बात कही।