ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने गुरुवार को ऊना विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती पर आरोप लगाए। रायजादा ने दावा किया कि वर्षों पहले एक बेरोजगार के नाम आवंटित दुकान लेकर उसका लाभ उठाया गया और बाद में उसे सबलेट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह यह आरोप पूरी जिम्मेदारी के साथ नाम लेकर लगा रहे हैं। यदि भाजपा नेताओं को उनके आरोप गलत लगते हैं तो वे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।