क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहे हैं। इसे लेकर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने क्षेत्रीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सतपाल रायजादा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाए जानी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों का भी अवलोकन कर जल्द पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का कुशलक्षेम भी पूछा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को मरीजों के साथ उचित तरीके से व्यवहार करना चाहिए ताकि मरीजों को परेशानी ना हो। इसके अलावा पर्ची काउंटर की संख्या बढ़ाने व अन्य समस्याओं को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों से बैठक की।