फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं का ग्राफ दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। प्रदेश में सचिवालय से लेकर मित्रमंडली तक भ्रष्टाचार जमकर हो रहा है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर कोई कांग्रेस संगठन के नेता पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं और वर्तमान में देश में कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हिमाचल की चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी और सरकार में आपस में कोई भी तालमेल नहीं है। इससे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को अपने गृह संसदीय क्षेत्र में ही चुनाव में उतरने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। इससे एक बात साफ जाहिर हो गई है कि कांग्रेस में अंदर खाते अंतरकलह है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें