फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना में कांग्रेस घोषणापत्र पर उठाए सवाल

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी बांटो और राज करो की नीति पर चलकर सत्तासीन होती आई है। उन्होंने बुधवार को ऊना में प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र देश का विभाजन करने वाला घोषणापत्र है। इसमें जातिवाद, आतंकवाद नक्सलवाद और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के बारे में कोई भी उल्लेख नहीं किया गया है। कहा कि एक ही देश में 52 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी के ही प्रधानमंत्री बनते आए हैं और पिछले 75 सालों में कांग्रेस पार्टी ने तानाशाही रवैया बनाए रखा और देश को तोड़ने का ही काम किया है। अब छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं और कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र से ही कांग्रेस की मानसिकता स्पष्ट हो जाती है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के दौर के बिलों को चुनावी घोषणापत्र में पेश किया गया है। कहा कि भाजपा कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र की निंदा करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें