उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रामगढ़ धार रेंज के तहत पड़ते ध्यूसंर के जंगलों में रविवार सुबह लगभग दो से अढ़ाई बजे वन विभाग की टीम ने अवैध खैर कटान माफिया के लोगों को रंगे हाथ दबोचा। वन विभाग की टीम ने दो माफिया को मौके पर गाड़ी तथा काटे हुए अवैध कटान के साथ पकड़ा। वहीं पर चार से पांच लोग अंधेरें का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब हो गए। वन विभाग तथा पुलिस टीम उनकी धरपकड़ करने में जुटी हुई है।