फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सदाशिव ध्यूसंर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में पांच दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट एंड गाइड्स का तृतीया सोपान परीक्षण शिविर समापन

अंकेश डोगरा Updated Sat, 15 Jun 2024 04:43 PM IST

भारत स्काउट एंड गाइड्स जिला ऊना का पांच दिवसीय तृतीया सोपान प्रशिक्षण एवं परीक्षण शिविर का समापन शनिवार को  सदाशिव मंदिर के प्रांगण में हुआ। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में सदाशिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने कहा कि विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों को अनुशासन में रहकर अच्छी बातें सीखी हैं उन बातों का अपने मित्रों व सगे संबंधियों को बताकर और उस पर अमल करने का आह्वान किया और नशे जैसी बीमारी से बच्चों को दूर रहने का भी आवाहन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह बच्चों ने भारत स्काउट एंड गाइड टीम ऊना के मार्गदर्शन में रहकर कैंप को सफल व यादगार बनाया है वो काबिले तारीफ है. मुख्यातिथि ने स्काउट की टीम व बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को अपनी तरफ से 2700 रुपये की राशि भी प्रदान की। डीओसी अमन देव ने कहा कि 11 जून से 15 जून तक चलने वाले पांच दिवसीय तृतीय सोपान ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग कैंप में जिला ऊना  के 81 स्कूलों से 311 स्काउट  कैंप में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।  जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार, राजेश कुमार एलओसी, राज कुमार पर्यवेक्षक एवं रिसोर्स पर्सन विजय संधू, विजय कुमार, पिंटू सिंह, सुरिंदर, सुरजीत सिंह, राजीव कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार, लखन कुमार, करनैल सिंह संधू के रूप में कैंप का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस कैंप में भाग लेने वाले सभी स्काउट्स ने 5 दिवसीय शिविर में विभिन्न परीक्षाओं को पास कर अपने तृतीया सोपान के लक्ष्य को प्राप्त किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें