फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में प्रथम वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में महाविद्यालय के प्रथम वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. त्रिलोक चंद रहे जो कि राजकीय महाविद्यलय ऊना के रिटायर्ड प्रचार्य हैं। इस समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया। समारोह में वर्ष 2021, 2022, 2023 व 2024 मैं विभिन क्षेत्रों मैं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्द्यर्थिओ को समानित किया गया। इसमें शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले 100, सीएससीए के 16, स्पोर्ट्स मैं 20, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधिओं में उपलब्धि हासिल करने वाले 30, राष्ट्रीय सेवा योजना के सात स्वयं सेविओ, स्काउट गाइड की 2 और विभिन्न क्लबओं के 12 सदस्यों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या फ्रोफेसर अरुणा भारद्वाज ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और महाविद्यालय कि विभिन्न गतिविधओं और उलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत की। आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ त्रिलोक चंद ने सबको सम्बोधित करते हुए कहा की वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के लिए प्रोत्साहित करने का एक मंच हैI उनोहोने विद्यार्थ्यों को नशे से दूर रहने व अपने लाख्ये को हासिल करने के लिए कड़ी म्हणत करने का सन्देश दियाI कार्यक्रम के अंत मैं महाविद्ल्या के उपप्रचार्य डॉ रमन जसवाल ने धन्यबाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया तथा सब अतिथियों का आभार जतायाI इस अवसर पर पी.टी.ए. प्रधान श्री संदीप कुमार भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अवसर पर महाविदाल्या के स्टाफ सदस्यों में डॉ. देविंदर कुमार, प्रो. केवल क्रिशन रैना, डॉ. ओंकार और अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें