फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना की पंचायत रैंसरी में फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय द्वारा ग्राम पंचायत रैंसरी ( झलेडा)में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 10 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत प्रधान बलविंदर कौर उपस्थित रहीं । इसके अतिरिक्त पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के निदेशक पारुल वीरदी ने बताया कि 18 से 45 वर्ष की आयु के बेरोजगार महिलाओं को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ने बताया गया कि 35 महिलाएं इस प्रशिक्षण में हिस्सा ले रही हैं। ग्राम संगठन राधे कृष्ण की प्रधान ममता कुमारी तथा अनिता कुमारी उप प्रधान ,रिंकल देवी सचिव तथा उप सचिव तथा कोषाध्यक्ष रेनू के सहयोग द्वारा यह प्रशिक्षण ग्राम पंचायत में चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें