उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों नें 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी तथा इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में समस्त विद्यार्थियों नें प्रधानाचार्य डॉ. नरदेव सिंह सहित महामाई सरस्वती मंदिर में माथा टेका और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य के सहयोग से अपनी आखिरी निशानी के रूप में पाठशाला परिसर को फूलों का पौधा रोपित किया। वहीं क्रिस ढीलों को मिस्टर फेयरवेल और कृतिका चौधरी को मिस फेयरवेल वेल चुना गया। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को परिक्षा से पहले पूरी मेहनत से तयारी करने और परीक्षा के दिन ईमानदारी से प्रश्नों का उत्तर लिखने के लिए प्रेरित किया।