फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी: ओल्ड बस स्टैंड भवन में सुविधाओं पर कब्जा, बैठने की जगह खड़े हो रहे दोपहिया वाहन

धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी के ओल्ड बस स्टैंड स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में श्रद्धालुओं के लिए तय की गई सुविधाओं के स्थान पर अव्यवस्था का माहौल देखा जा रहा है। उक्त भवन में श्रद्धालुओं के लिए विश्राम, शौचालय और जूता घर की व्यवस्था की गई है, लेकिन जिस स्थान पर श्रद्धालुओं के बैठने का प्रबंध है, वहां नियमों को ताक पर रखकर मोटरसाइकिल और स्कूटर पार्क किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के विश्राम स्थल पर दोपहिया वाहनों के खड़े होने से दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जब मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल (एक्स्ट्रा फोर्स) की तैनाती कर दी गई है और मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। हालांकि, ओल्ड बस स्टैंड भवन में श्रद्धालुओं की जगह पर हो रही दोपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग पर उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है जल्द ही दोपहिया वाहनों को वहां से हटाया जाएगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें