फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: जिस स्कूल में ग्रहण की शिक्षा, अब उसकी मदद को बढ़ाए हाथ

Krishan Singh Updated Wed, 28 May 2025 11:58 AM IST

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार स्कूल में पढ़ाई-लिखाई करके आज जिस उपलब्धी पर पहुंचे आज उसी स्कूल में मदद करने पहुंचे। अंबेहडा पंचायत के समाजसेवी परिवार के सदस्य तरसेम चंद शर्मा पुत्र संत राम व उनके दोनों बेटे राजेश व नरेंद्र शर्मा ने चौकीमन्यार स्कूल में पढ़ाई-लिखाई पूरी की थी। वहीं यह समाजसेवी परिवार हर वर्ष स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए स्कूली बैग, खेल किट सहित खिलाड़ियों के लिए ट्रैक सूट वितरित करते चले आ रहे हैं। इससे पहले भी यह समाजसेवी परिवार अंबेहडा,भलौण सहित अन्य स्कूलों के खिलाड़ियों की मदद कर चुका है। चौकीमन्यार स्कूल में लगभग 250 के करीब विद्यार्थियों को किट वितरित की गईं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा, पूर्व प्रधान उर्मिला शर्मा, पूर्व उप प्रधान तिलक राज शर्मा, स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, मिडिया प्रभारी विजय शर्मा सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें