फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वन रैंक वन पेंशन पर केंद्र सरकार ने नहीं सुनी बात, अब भाजपा को वोट न देकर करेंगे चोट- शक्ति चंद

पूर्व सैनिक संघर्ष संघ ऊना की अहम बैठक मंगलवार को ऊना के निजी होटल में हुई। बैठक के दौरान जिला भर से विभिन्न संगठनों से जुड़े पूर्व सैनिकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान कैप्टन शक्ति चंद ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं में वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियां, मिलिट्री जोखिम भत्ता, डिसेबिलिटी पेंशन, अग्नि वीर योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। कैप्टन शक्ति चंद ने कहा कि लंबे समय से पूर्व सैनिक विभिन्न राज्यों से लेकर राजधानी दिल्ली में संघर्षरत है। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। जबकि पूर्व सैनिक अपने लिए वन रैंक वन पेंशन भाग दो में न्याय की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में पूर्व सैनिकों की मांग को एक बार भी नहीं उठाया। इसलिए सभी पूर्व सैनिक वोट के माध्यम से तानाशाही सरकार के खिलाफ चोटे करेंगे। पूर्व सैनिक इस चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे। इस दौरान सेवानिवृत कर्नल कुलदीप सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना के माध्यम से देश की सेना व सीमा दोनों से मजाक किया गया है। कच्चा पक्का दो वर्गों में सैनिकों को बांटा गया है। तत्काल प्रभाव से इस योजना को रद्द कर देना चाहिए। इस दौरान पूर्व सैनिकों में राजिंद्र शर्मा, हरीश चंद्र शर्मा सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने संबोधन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें