जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के मेन बाजार चौक के साथ भोलेनाथ फास्ट फूड से लेकर आशीर्वाद होटल के मध्य अचानक फीडर 11केवी में मैकेनिक टेक्निकल फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति की लाइन की तार टूटने से अचानक वोल्टेज अधिक होने से 50 के करीब दुकानों के उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। वहीं साथ लगते डाकघर में लाइट आने के बाद ही पता चल जाएगा कि और कितना नुकसान हुआ है। वहीं पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ई. उदित सिंह का कहना है कि फीडर 11केवी में अचानक मैकेनिक टेक्निकल फाल्ट पड़ने से कंडैकटर सहित उपकरणों में दिक्कत आ गई थी। जिसे विभाग की टीम द्वारा ठीक करवाया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।