फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा में मतदान अधिकारियों के लिए चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यशाला आयोजित

लोकसभा चुनाव 2024 तथा विधानसभा उपचुनाव को लेकर ऊना में तैनात  मतदान अधिकारियों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय बंगाणा  में चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान उन्हें मास्टर ट्रेनरों की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में एसडीएम  सोनू गोयल ने भी  मतदान प्रक्रिया को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतदान से जुड़े कानूनी प्रावधानों, मतदान केंद्र में मूलभूत आवश्यकताओं तथा वहां प्रवेश से जुड़े नियमों की जानकारी देने के साथ ईवीएम व वीवीपैट की गिनती, मिलान व सीलिंग के बारे में भी विस्तार से बताया। पूर्वाभ्यास कार्यशाला संपन्न होने के बाद मतदान अधिकारियों ने चुनाव आयोग की ओर से स्थापित किए गए सुविधा केंद्र के माध्यम से  पोस्टल बैलेट से अपना वोट डाला। प्रशासन द्वारा चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को मत का प्रयोग करने का पहले ही मौका दिया गया है। जिसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय बंगाणा में में सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर प्रशासन की ओर से  विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यशाला में  तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, नायब तहसीलदार अभिराय सिंह शर्मा, लिपिक जीवन शर्मा और  अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें