फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा में हुई नशा मुक्त रैली, विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश

उपमंडल अंब के तहत कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा की ओर से नशा मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत एक भव्य नशा मुक्त जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर बडूही क्षेत्र तक निकाली गई, इसमें कक्षा चौथी से लेकर नौवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों में नशे के खिलाफ संदेश लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाए और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सतपाल सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है। विशेष रूप से सिंथेटिक नशा (चिट्टा) आज सबसे खतरनाक नशा बन चुका है, जो युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है और कई परिवारों को तबाह कर चुका है। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को न केवल स्वयं नशे से दूर रहने बल्कि समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है, जिससे बचाव ही इसका एकमात्र समाधान है। कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा लगातार इस सामाजिक बुराई के खिलाफ अभियान में अपना योगदान दे रहा है। स्कूल के सभी अध्यापकों ने इस रैली में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें