फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में बूंदाबांदी, गेहूं की फसल को लेकर किसान को सताने लगी चिंता

Krishan Singh Updated Fri, 11 Apr 2025 11:58 AM IST

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार सुबह किसान गेहूं की फसल को निहार रहे हैं। फसल अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी हैं। परंतु फसल की कटाई बैसाखी के बाद शुरू हो जाती है। किसान भी गेहूं की कटाई के लिए बैसाखी का इंतजार कर रहे हैं। परंतु शुक्रवार सुबह से आसमां में घने बादल छा जाने तथा हल्की-हल्की बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। किसानों में सोम नाथ सोनी रवि शर्मा विजय शर्मा विजय ठाकुर, सुखदेव शर्मा,सुरेश ठाकुर अशोक कुमार संजीव कुमार बतन चंद रोशन लाल सहित अन्य किसानों का कहना है कि जब वारिश की जरूरत थी तो हुई नहीं, लेकिन अब फसल अपनी चर्म सीमा पर पहुंच चुकी है। फसल कटाई के समय बारिश होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कृषि विभाग बंगाणा के कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान का कहना है कि क्षेत्र के कुछ स्थानों पर बैसाखी तक फसल की कटाई शुरू हो सकती है कुछ स्थानों पर कटाई लेट होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें