फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाट्य दलों ने धमांदरी और कुरियाला में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं व नशे पर किया जागरूक

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के दूसरे चरण के दूसरे दिन मंगलवार को पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा ने बंगाणा उपमंडल के धमांदरी और कुरियाला में जन जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों तथा नशामुक्त अभियान से अवगत करवाया। कार्यक्रम में कलाकारों ने जानकारी दी कि अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही, कलाकारों ने विशेष रूप से नशा निवारण पर बल देते हुए नशे को समाज की गंभीर बुराई बताया और लोगों से नशे से दूर रहने व समाज को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर धमांदरी की प्रधान सुनीता देवी, कुरियाला की प्रधान जसविंदर कौर, उप प्रधान अमित कुमार, वार्ड सदस्य रितु वाला, राम लाल, भोली देवी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें