बीते दिन ही बीबीएमबी अस्पताल के एक सर्जन पर एक निहंग सिंह ने चलते अपरेशन में मरीज को पीजीआई रेफर कर देने का आरोप लगाए थे तो आज एक ऐसा मरीज भी मिला जो डाॅ. संदीप को भगवान का दर्जा देते हुए उसकी जमकर तरीफ भी कर रहा है। बीबीएमबी अस्पताल के बैड नंबर 29 में उपचार के लिए भर्ती नयनादेवी से आए मरीज सोहन सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोहा काटने की मशीन चलाते समय मशीन उसके हाथ से छूट उसकी टांग में जा लगी थी जिससे उसकी टांग पर गहरा जख्म हुआ और उसे गंभीर हालात में नंगल के बीबीएमबी अस्पताल में लाया गया। यहां डाॅ. संदीप ने उसकी टांग की कटी सात नसों को जोड़ने के लिए ऑपरेशन किया। चार घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद उसकी कटी हुई नसों को फिर से जोड़ दिया और अब उसका पैर पूरी तरह मूवमेंट कर रहा है। उधर डाॅ. संदीप कुमार ने कहा कि मरीज को काफी गंभीर हालात में बीबीएमबी अस्पताल लाया गया था और बूरी तरह खून निकल रहा था और अगर ऑपरेशन करने में थोड़ी भी देरी होती तो मरीज की जान पर भी खतरा हो सकता था और चार घंटों के लंबे ऑपरेशन के बाद कटी नसों को दूरबीन के माध्यम में फिर जोड़ मरीज को नया जीवन दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी में वे एक हजार से भी अधिक छोटे-बड़े सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। यह सब बीबीएमबी प्रबंधन के कारण ही संभव हो पाया है।