ऊना में जिला स्तरीय तीन दिवसीय पिपलू नरसिंह मंदिर मेला शुरू हो गया है। मेले के पहले दिन पहुंचे सभी भक्तजनों का कुटलैहड़ कांग्रेस के विधायक विवेक शर्मा द्वारा अभिनंदन करते हुए समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं सहित अन्य कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शकों का मनोरंजन किया।