फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में हर्षोल्लास से मनाया जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने फहराया तिरंगा

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसकी अध्यक्षता कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने की। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने तिरंगा फहराया और पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड की ओर से प्रस्तुत भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली।कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने सर्व प्रथम नगर परिषद पार्क स्थित शहीद स्मारक में जाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कृषि मंत्री ने जिलावासियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि यह दिन संपूर्ण राष्ट्र के लिए गौरव का प्रतीक है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश ने संविधान को अपनाया और भारत सही अर्थों में गणतंत्र बना। लोकतंत्र की शक्ति संविधान में ही निहित है। कृषि मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। कृषि मंत्री के कहा कि वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश विकास के पथ पर एक मॉडल के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने और आगामी दस वर्षों में देश के सबसे अमीर राज्यों में शामिल हो इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें