फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पीरनिगाह मंदिर प्रबंधन विवाद फिर पहुंचा ऊना डीसी कार्यालय, बसोली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पीरनिगाह मंदिर के प्रबंधन और अधिकार को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को एक बार फिर जिला मुख्यालय पहुंच गया। ग्राम पंचायत बसोली के ग्रामीण पंचायत प्रधान सतनाम सिंह, उपप्रधान नरेंद्र पाल और जिला परिषद सदस्य अनु ठाकुर के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और परिसर में धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के मामले को लेकर प्रशासन की ओर से उन्हें कई बार बातचीत के लिए बुलाया गया, लेकिन हर बार आश्वासन मिलने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। अब ग्रामीणों ने आर-पार की लड़ाई का एलान करते हुए कहा है कि जब तक पीरनिगाह मंदिर का चार्ज ग्राम पंचायत बसोली को वापस नहीं सौंपा जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि मंगलवार को संख्या भले ही कम है, लेकिन जरूरत पड़ने पर बड़ी संख्या में लोग जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पीरनिगाह मंदिर को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को ग्राम पंचायत वसूली के ग्रामीणों ने मंदिर का चार्ज दिए जाने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय परिसर में पंचायत प्रधान, उप प्रधान और महिला जिला परिषद सदस्य के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीसी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि पीरनिगाह मंदिर उनके लिए केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और अधिकार से जुड़ा विषय है। जिला परिषद सदस्य अनु ठाकुर ने कहा कि पीरनिगाह मंदिर के मुद्दे पर बसोली के ग्रामीण पंचायत के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने काम-धंधे तक छोड़कर इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि यह मामला गांव की आस्था और अधिकार से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें