नगर परिषद कुल्लू का एक जनरल हाउस हुआ। इसमें क्षेत्र के विकास मसलों पर चर्चा की और आगे की रूप रेखा बनाई। नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी और पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान खासकर बिजली, पानी, सफाई आदि मसलों को लेकर चर्चा की।