उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिर सरकार को गिराने के पीछे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पूरा हाथ था। लेकिन अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा का ऑपरेशन लोटस पूरी तरह से असफल रहा है। उन्होंने कहा है कि इस पूरे कारनामे के पीछे आर्किटेक्चर और डिजाइनर भाजपा के ही लोग थे और भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव में अब कांग्रेस के ही बागी विधायकों को टिकट देकर यह बात पूरी तरह से साबित कर डाली है। लेकिन उसके बाद भाजपा में भी परिस्थितियां और भी विकट हो गई हैं और भाजपा के ही वरिष्ठ नेता अब बागी विधायकों को पचा नहीं पा रहे हैं।