फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मां के लिए मोक्ष मांगने पैदल चिंतपूर्णी दरबार के लिए निकलीं उपमुख्यमंत्री की बेटी आस्था

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने शुक्रवार सुबह मां चिंतपूर्णी दरबार के लिए पैदल यात्रा शुरू की। यह यात्रा तीन दिन की है और आस्था अग्निहोत्री पैदल ही मां चिंतपूर्णी के दरबार जाएंगी। यात्रा के दौरान आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी मां दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की मां चिंतपूर्णी के प्रति अथाह आस्था थी। वह अपनी श्रद्धा और खुशी के साथ मां के दरबार जाती थीं। आस्था ने कहा कि वह अपनी मां के लिए मोक्ष की कामना करने चिंतपूर्णी दरबार जा रही हैं। कहा कि उनकी मां की अंतिम इच्छा थी कि मां चिंतपूर्णी का जगराता करवाया जाए। उनकी यह इच्छा अधूरी ही रह गई। लेकिन वह अपनी मां के लिए पैदल माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने जा रही हैं, बेशक यह गम की घड़ी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें