फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीसी ऊना जतिन लाल ने दिवाली पर बच्चों और बुजुर्गों संग मनाईं खुशियां, मिठाई और उपहार बांटे

दीपावली के अवसर पर जिलाधीश जतिन लाल ने जिले के विशेष बच्चों और बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। डीसी ऊना की इस पहल से हर किसी के मुंह से निकला डीसी हो तो जतिन लाल जैसा। जिलाधीश ने अपनी माता कमलेश, धर्मपत्नी रेनू और पुत्र विहान के साथ उन बच्चों और बुजुर्गों के बीच समय बिताया। जिनकी आंखों में उनकी उपस्थिति ने एक नई चमक और खुशी भर दी। ईसपुर शिक्षा सुधार समिति के अंतर्गत संचालित 10 गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्रों के लगभग 400 छात्रों ने नौण मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। डीसी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पदक देकर सम्मानित किया, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास और मनोबल और ऊंचा हुआ। उन्होंने बच्चों के साथ प्रीति भोज किया। इसके बाद जिलाधीश प्रेम आश्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष बच्चों को मिठाई और उपहार भेंट किए। कार्यक्रम का अंतिम पड़ाव चढ़तगढ़ का वृद्ध आश्रम था, जहां जिलाधीश ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और उन्हें कंबल और मिठाइयां भेंट कीं। इस अवसर पर जिलाधीश जतिन लाल ने कहा कि दीपावली हमारे जीवन में खुशियां और रोशनी लाने का पर्व है। समाज के हर व्यक्ति तक इस आनंद को पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बच्चों और बुजुर्गों के बीच समय बिताना मेरे लिए अत्यंत सुखद और प्रेरणादायक रहा। उनके चेहरों पर मुस्कान लाने से अधिक मूल्यवान कुछ नहीं हो सकता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें