फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीसी ऊना बोले- जल जनित रोगों से जनता की सुरक्षा के लिए सभी विभाग मिलकर करें काम

उपायुक्त जतिन लाल ने बरसात के मौसम में जल जनित-जीवाणु जनित रोगों से जनता की सुरक्षा के लिए सभी विभागों से मिलकर काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की रोगों से सुरक्षा और बचाव को लेकर सभी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें। इसे लेकर शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक लेते हुए उपायुक्त ने बेहतर अंतर विभागीय तालमेल पर जोर दिया तथा रोगों से जन सुरक्षा को लेकर आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विभाग इस दिशा में किए अपने कार्यों की साप्ताहिक रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय भेजना सुनिश्चित करें। जतिन लाल ने बरसात में रोगों से बचाव के लिए जन जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं तथा एएनएम के साथ साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जागरूकता संदेश घर घर पहुंचाने को कहा। उन्होंने जिला वासियों से भी बरसात के मौसम में रोगों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता के जन अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें