फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बल्क ड्रग पार्क को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

ऊना में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बाथू के कॉरपोरेट ऑफिस में बल्क ड्रग पार्क को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में उन्होंने जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग व बिजली विभाग के अधिकारियों से बल्क ड्रग पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली और निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यदि निर्माण कार्यों मे किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो उन्हें इस संबंध में अवगत करवाया जाए ताकि निर्माण कार्यों को सुगमता व समयबद्ध तरीके से किया जा सके। बल्क ड्रग पार्क में 15 एमएलडी जलापूर्ति योजना का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है इस योजना पर 31.05 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने जलापूर्ति योजना के शेष बचे कार्य को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत मुख्य सचिव ने पोलियां बीत में बन रहे बल्क ड्रग साईट, पंजुआना में बनने वाले प्रशासनिक ब्लॉक तथा प्रशासनिक ब्लॉक से बल्क ड्रग पार्क तक बनने वाली सड़क का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें