फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: भरवाईं में कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने सुनीं समस्याएं, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

जसवां प्रागपुर से पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने शनिवार को भरवाईं रेस्ट हाउस में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए अभी तक कोई बड़ा कार्य नहीं हो सका है, जबकि विधायक और सांसद वोट लेने के लिए आते रहते हैं। मनकोटिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए मोईन में थाना खुलवाया और परागपुर तहसील से जोड़कर लोगों को राजस्व के काम में आसानी प्रदान की। उन्होंने कहा कि अब महीने में एक बार भरवाईं रेस्ट हाउस में मीटिंग रखी जाएगी, जिसमें लोग अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकेंगे। इस मौके परत्रिभुवन शर्मा, सुशील शर्मा चलाली दिनेश कुमार राजकुमार कुशल सिपहिया मनीष कुमार पंकज साहिल रतन देशराज विपिन देवगन विकास कुमार शेषपाल राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें