फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

उपमंडल बंगाणा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुच्छाली में 1 दिसंबर 2025 को तंबाकू मुक्त अभियान 3.0 के अंतर्गत जागरूकता आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उप प्रधान अजय शर्मा ने की। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से तंबाकू के दुष्प्रभावों से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। प्रतियोगिता में चांदनी, अनुष्का कृतिका किरण आदि ने भाग लिया। सभी बच्चों ने तंबाकू निषेध विषय पर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। परिणामस्वरूप चांदनी ने प्रथम स्थान, अनुष्का ने द्वितीय स्थान और कृतिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की अध्यापिका उमा ओर स्वास्थ्य विभाग से अंजना कुमारी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज तभी संभव है जब बच्चे और अभिभावक दोनों जागरूक हों। उन्होंने छात्रों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और नशा-रोधी संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अंकुश सोनी आशा वर्कर, वीना, परवीन राजरानी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण अभिभावकों ने भी सहभागिता की। अंत में मुख्याध्यापिका ने सभी का धन्यवाद करते हुए तम्बाकू-मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें