फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम सुक्खू बोले- पीएम मोदी साल में दे रहे 6 हजार, हिमाचल सरकार दे रही साल के 18 हजार रुपये

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने साल में 6000 पर देने की पहल की है। तो हिमाचल प्रदेश की सरकार ने महिलाओं को साल में 18000 रुपए देने का वायदा पूरा करके इसका आगाज कर दिया है और प्रत्येक महिला के खाते में प्रतिमा 1500 रुपए आ रहे हैं और ऊना जिला के कांगड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभी जून माह पूरा भी नहीं हुआ है और 3 महीने की किस्त एक साथ 4500 रुपए लाभार्थियों को जारी कर दिया है। कहा कि अब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुंह छुपाते फिर रहे हैं जब चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के पास महिलाओं को मिलने वाली ₹1500 की राशि को रोकने के लिए पहुंच गए थे। इससे प्रतीत हो गया कि प्रदेश में भाजपा से महिला विरोधी है और असली चेहरा भाजपा का सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार है जो कहती है वह करके दिखाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें