उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, स्कूल में मयूर राष्ट्रीय हरित कोर सदस्यों तथा स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने पाठशाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इससे पहले प्रधानाचार्य नरदेव सिंह नें एनएसएस स्वयंसेवकों, पाठशाला के अन्य विद्यार्थियों और अध्यापकों को स्वच्छ हो मेरा रायपुर कार्यक्रम के तहत स्वच्छता पखवाड़ा से सुंदर भारत का निर्माण विषय पर शपथ दिलाई। सभी बच्चों ने अपने कमरे स्वच्छता की मिसाल विषय पर सामूहिक चर्चा की। अधिकारी पवन कुमार और शुभा कुमारी की प्रशंसा की तथा स्वच्छता की लौह समस्त बच्चों और क्षेत्र वासियों के ह्रदय में जागृत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने प्रण लिया। प्रवक्ता वाणिज्य पवन कुमार, विकास बंगा, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान सुरेंद्र कुमार शर्मा, प्रवक्ता जीव विज्ञान पूनम जगोता, प्रवक्ता अर्थशास्त्र मदन लाल , प्रवक्ता रसायन शास्त्र प्रमोद कुमार, प्रवक्ता इतिहास शुभा, प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र सुरेंद्र कुमार, अध्यापक वीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, सुरेश कुमार, सोनिया ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। स्वच्छता अभियान में मुस्कान, पोरवा, श्रुति, मानवी, नंदिनी, हर्षिता, रागिनी, तमन्ना एवं रितिका सहित 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।