फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चिंतपूर्णी ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर चलाया जागरुकता अभियान

Krishan Singh Updated Fri, 23 May 2025 02:03 PM IST

चिंतपूर्णी ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को एक जागरुकता अभियान चलाया, जिसमें बिना हेलमेट चल रहे बाइक और स्कूटी चालकों को जागरूक किया गया। इस मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर रोड पर चलने की नसीहत दी। दीपक राणा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश अनुसार पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिगड़ैल वाहन चालकों के आने वाले समय में चालान भी काटे जाएंगे, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए गए इस जागरुकता अभियान का उद्देश्य लोगों को हेलमेट की महत्ता और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना है। हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और चोटों को कम किया जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें