फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चिंतपूर्णी पुलिस ने टैक्सी चालकों को एसएचओ जयराम शर्मा ने नशे के खिलाफ किया जागरूक

चिंतपूर्णी क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान को मजबूती देते हुए चिंतपूर्णी पुलिस ने रविवार को टैक्सी चालकों को जागरूक करने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी एसएचओ जयराम शर्मा ने की। बैठक में टैक्सी यूनियन से जुड़े कई चालक, व्यापार मंडल के सदस्य तथा स्थानीय दुकानदार उपस्थित रहे। एसएचओ जयराम शर्मा ने टैक्सी चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे का दुष्परिणाम केवल इसका सेवन करने वाले व्यक्ति तक ही नहीं रहता, बल्कि यह पूरा समाज इसकी चपेट में आ जाता है। उन्होंने टैक्सी चालकों को जागरूक करते हुए उन्हें समझाया कि सार्वजनिक वाहनों का अक्सर नशा तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों में दुरुपयोग किया जाता है, ऐसे में प्रत्येक चालक का कर्तव्य है कि वह सजग और सतर्क रहे। उन्होंने अपील की कि यदि किसी यात्री या व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगे तो समय रहते पुलिस को सूचित किया जाए। एसएचओ शर्मा ने कहा कि नशे का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति और सामाजिक वातावरण को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। यदि समाज का हर वर्ग मिलकर इसमें सहयोग करे, तो नशे जैसी गंभीर समस्या पर प्रभावी ढंग से काबू पाया जा सकता है। बैठक में उपस्थित व्यापार मंडल के सदस्यों और दुकानदारों ने भी टैक्सी चालकों को विशेष हिदायत दी कि वे किसी भी स्थिति में शराब पीकर वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस प्रकार की जागरुकता सभाएं अन्य क्षेत्रों में भी आयोजित की जाएंगी, ताकि समाज के हर वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी मिले और वह इस अभियान का हिस्सा बन सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें