जलशक्ति विभाग अंब के तहत ठठल और बेहड़ जसवां की सीमा पर गांव चक में जसवाल खड्ड के किनारे लगा सरकारी ट्यूबवेल भारी बारिश के चलते पानी में डूब गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थिति हर बरसात में पैदा होती है, जिससे ट्यूबवेल के पानी में डूबने से इसके खराब होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि ट्यूबवेल को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए या इसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था एवं उचित संरक्षण कार्य करवाया जाए, ताकि हर साल बरसात के दौरान सरकारी मशीनरी को नुकसान न हो और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित न हो।