फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बंगाणा और ऊना में मिल्क टुडे एजेंसी से नकदी गायब, व्यापारियों में दहशत

अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Nov 2025 05:10 PM IST

ऊना जिले में एक ही दिन हुई दो चोरी की वारदातों ने व्यापारियों को हैरान कर दिया है। बंगाणा और ऊना दोनों स्थानों पर मिल्क टुडे एजेंसी से नकदी चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं, जो संयोग से अधिक और सुनियोजित वारदात प्रतीत हो रही हैं। बंगाणा स्थित मिल्क टुडे एजेंसी के संचालक पवन कुमार ने बताया कि रोजमर्रा की तरह वह दूध की आपूर्ति के दौरान नकदी गाड़ी में ही रखते थे, और सप्लाई देने वाला कर्मचारी ही पैसे उठा लेता था। पिछले ढाई वर्षों में कभी भी चोरी की कोई घटना नहीं हुई, लेकिन आज पहली बार जब उन्होंने गाड़ी चेक की तो नकदी गायब मिली। पवन कुमार ने बताया कि एजेंसी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के ऊपर कपड़ा डालकर चोरी को अंजाम दिया गया है, जो इस बात का संकेत है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। इसी तरह ऊना स्थित मिल्क टुडे एजेंसी में भी नकदी चोरी होने की घटना घटी, जिससे दोनों जगह के व्यापारी सकते में हैं। ऊना में भी लगभग इसी तरीके से चोरी को अंजाम दिया गया बताया जा रहा है। पुलिस दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में दोनों स्थानों की वारदातों का तरीका काफ़ी मिलता-जुलता बताया जा रहा है, जिससे आशंका है कि इसमें एक ही गिरोह या व्यक्ति की संलिप्तता हो सकती है। पुलिस ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से सुरक्षा इंतज़ाम सख़्त करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें