ऊना में लोक निर्माण विभाग की गलती का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। ऊना-रामपुर बेली ब्रिज को बड़े वाहनों के लिए बंद करने के लिए दोनों किनारे फेंकी गई मिट्टी में एक कार अनियंत्रित होकर किनारे में टकरा गई। लोगों के अनुसार यदि विभाग की ओर से बेली ब्रिज के दोनों तरफ मार्ग बंद करने को लेकर साइन बोर्ड लगाया होता तो यह हादसा नहीं होता।