फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजकीय महाविद्यालय ऊना में बीवॉक विभाग ने मनाया पर्यटन सप्ताह

राजकीय महाविद्यालय ऊना में बीवॉक(बैचलर ऑफ वोकेशनल) विभाग की ओर से पर्यटन सप्ताह मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा रहीं। उन्होंने दीप प्रज्जवलित करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में न केवल आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें भारत की समृद्ध संस्कृति, पर्यटन की अहमियत और आधुनिक समय में डिजिटल टूरिज्म के महत्व को समझने का अवसर भी देती हैं। विद्यार्थी ऐसे आयोजनों से व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं और अपनी प्रस्तुति क्षमता को भी निखारते हैं। बीवॉक विभाग के नोडल अधिकारी प्रो. संजय शर्मा ने भी प्राध्यापकों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय पर्यटन व डिजिटल टूरिज्म पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहर, पर्यटन स्थलों का महत्व तथा आधुनिक युग में डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने की आवश्यकता को दर्शाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें