प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कुल्लू ने शनिवार को महिला दिवस मनाया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी के साथ महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने शहर में एक जागरूकता शोभायात्रा निकाली और इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। झांकी व शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी देकर ब्रह्मकुमारी आश्रम से किया।