फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हरोली थाना का घेराव, पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी

जिला ऊना के हरोली थाना का शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घेराव किया गया और थाना परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए पुलिस और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। दरअसल भाजपा के हरोली अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री के खिलाफ दर्ज हुई एक एफआईआर के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गए। भाजपा के नेता रामकुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव के चलते माफिया को संरक्षण देने और आम जनमानस को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इस तरह के झूठे मुकदमे निरस्त नहीं किए गए तो थाना परिसर के बाद अगली बार पुलिस के डीएसपी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें