फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: वीरेंद्र कंवर बोले- सराज के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं व कुटलैहड़ सेवा संगठन ने भेजी राहत सामग्री

पिछले दिनों प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने व्यापक तबाही हुई है। विशेषकर मंडी जिले के सिराज क्षेत्र में इस आपदा से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। सरकार और प्रशासन के साथ विभिन्न संगठन भी राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मंगलवार को ऊना से सिराज क्षेत्र के लिए राहत सामग्री से भरा एक वाहन रवाना किया। यह राहत सामग्री जिला भाजपा कार्यकर्ताओं एवं कुटलैहड़ सेवा संगठन के सहयोग से एकत्रित की गई है। इस अवसर पर कंवर ने बताया कि प्रदेश भाजपा के आह्वान पर राशन, बर्तन और अन्य आवश्यक सामग्री भेजी गई है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा प्रदेश एकजुट है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यदि आवश्यकता पड़ी तो आगे भी राहत सामग्री भेजी जाएगी। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी संगठनों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर कुटलैहड़ सेवा संगठन के अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, मास्टर रमेश शर्मा,मदन राणा,राजेंद्र रिंकू,सुनील शारदा,देवराज शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें