फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा समर्थक मंच करेगा चुनावों में बीजेपी का पुरजोर समर्थन

भाजपा समर्थक हिमाचल प्रदेश मंच के राज्य अध्यक्ष अमर नयन की अध्यक्षता में चिंतपूर्णी में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा समर्थन मंच के सदस्यों ने हिस्सा लिया। राज्य अध्यक्ष अमरनयन ने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जिलों में हिमाचल प्रदेश मंच की ओर से राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चलाया गया है। जिसमें लोग बढ़ चढ़कर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि भाजपा समर्थक मंच अपनी तरफ से विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करके भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है। राज्य अध्यक्ष का कहना था कि 2027 में हिमाचल प्रदेश और 2029 में पूरे भारत को कमलमय बनाना है इस सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य भाजपा की कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाना है। केंद्र सरकार की जो नीतियां हैं उन नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचानी है, ताकि लोग इन नीतियों का लाभ ले सके। उन्होंने बताया कि भाजपा समर्थक मंच के सदस्य चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन चुनावों में भाजपा का पुरजोर समर्थन करेंगे बीजेपी शत प्रतिशत वोटों से जीताने का लक्ष्य रखेंगे। इस मौके पर इस सदस्यता अभियान के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अधक्ष पी चिन्ना सुब्बाराव काकीनाड आंध्र प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला युवा मोर्चा नीलाबेनी रघु बेंगलुरु, जिला कांगड़ा प्रभारी नरेश कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें