फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: भाजपा के प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने सरकार पर अव्यवस्थाओं को लेकर बोला हमला

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने प्रदेश सरकार पर अव्यवस्थाओं को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता पर कब्जा किए ढाई साल का समय बीत चुका है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि अभी तक यह सरकार प्रदेश में ही खड़ी नहीं हो पा रही। उन्होंने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को इस सरकार की बदहाली का ताजा उदाहरण बताया। प्रदेश भाजपा के सचिव सुमीत शर्मा ने ऊना से जारी बयान में कहा कि प्रदेश की सरकार कृषि विभाग से लेकर शिक्षा और पुलिस हर विभाग में पूरी तरह फेल नजर आ रही है। जिस परीक्षा परिणाम को कुछ दिनों के बाद रिवाइज करके उसमें पांच फीसदी की बढ़ोतरी की गई। लेकिन इन पांच दिनों में जो घटनाएं स्कूलों के छात्रों के साथ घटी हैं, उनको लेकर किसकी जिम्मेदारी तय की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें