फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- यूपीए के कार्यकाल में हिमाचल के हितों से हुई छेड़छाड़

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 14 माह के कार्यकाल में जो मुख्यमंत्री एक प्राइमरी स्कूल के लिए भवन तक नहीं बनवा पाए, वह मेडिकल कॉलेज बनाने की बात कहकर झूठा श्रेय ले रहे हैं और प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल को विशिष्ट श्रेणी का दर्जा दिया गया था। कांग्रेस की यूपीए सरकार के कार्यकाल में उसे हटा दिया गया और मोदी सरकार ने सत्तासीन होते ही उसे दोबारा से बहाल कर दिया गया है। लेकिन कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण हिमाचल विकास में पिछड़ा है। जब से देश की भाग डोर प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने संभाली है, हिमाचल को औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार और पार्टी में कोई भी तालमेल नहीं है। मुख्यमंत्री बकलहट बौखलाहट में है और घबराहट में आकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल के हितों के साथ छेड़छाड़ की गई है। वर्तमान कांग्रेस सरकार के पास भाजपा को गाली देने के सिवाय कोई भी एजेंडा नहीं बचा है। यहां तक की कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र भी अल्पसंख्यक समुदाय की तुष्टिकरण को परिभाषित करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें