फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पीरनिगाह मंदिर मामले पर बसोली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जिले के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र पीरनिगाह मंदिर के प्रबंधन और अधिकार को लेकर चल रहा विवाद अब सियासी और जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत बसोली के सैकड़ों ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचकर सड़कों पर उतर आए और मंदिर का प्रबंधन दोबारा पंचायत को सौंपने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान ऊना सदर के विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे। वहीं, उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद मंदिर का प्रभार पंचायत को सौंपने का विषय सरकार के समक्ष विचाराधीन है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट सरकार को भेज दी है और सरकार के दिशा-निर्देश मिलते ही आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें