फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बसाल स्कूल से चिट्टा विरोधी जागरूकता रैली को विधायक विवेक शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बसाल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से गुरुवार को चिट्ठा नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को विधायक विवेक शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा चलाए जा रहे हिमाचल चिट्ठा नशा मुक्त अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक भागीदारी से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार, गांव और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो प्रदेश का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल होगा। विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी विद्यालय, सरकारी एवं निजी कर्मचारी, धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक संस्थाओं को इस अभियान से जुड़कर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने चिट्ठा विरोधी जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका, जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा, एसएमसी प्रबंधन समिति के सदस्य, स्कूल स्टाफ, अभिभावक तथा पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें