फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा: लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, निकाली भव्य झांकी

उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत चौकीमनयार स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर कथा वाचक पंडित शिव कुमार शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि किस प्रकार राक्षसों के अत्याचार से पीड़ित पृथ्वी ने भगवान विष्णु से रक्षा की प्रार्थना की थी, जिसके फलस्वरूप उन्होंने देवकी के गर्भ से कृष्ण रूप में अवतार लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर से भव्य झांकी भी निकाली गई, जिसमें श्रीकृष्ण के जन्म की विभिन्न लीलाओं को दर्शाया गया। कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय ग्रामीण व कौशल परिबार ने बेहतरीन व्यवस्थाएं की थीं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कथा के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे प्रसाद ग्रहण किया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें