फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा: त्यासर गांव में पुली निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों ने जताया आभार

लठियाणी पंचायत के तहत त्यासर गांव में बरसात के दौरान जान जोखिम में डालकर नाला पार करने की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान अब शुरू हो गया है। गांव में लंबे समय से लंबित पुली निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है, जिससे ग्रामीणों में हर्ष और संतोष का वातावरण है। ग्रामीणों ने बताया कि नाले पर पुली नहीं होने के कारण विशेषकर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को बरसात के मौसम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों को जान जोखिम में डालकर तेज बहाव वाले नाले को पार करना पड़ता था। पंचायत समिति सदस्य जोगेंद्र देव आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण मांग को 22 जून को विकास खंड कार्यालय में प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद अब पुली निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए स्थानीय विधायक विवेक शर्मा एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा अपनी-अपनी निधियों से धनराशि स्वीकृत की गई है। ग्रामीणों की ओर से कुलदीप कुमार, रिटायर्ड फौजी दर्शन कुमार, मुकेश सिंगा, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकाश चंद समेत अन्य लोगों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का विशेष आभार प्रकट किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें