फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला संतोषगढ़ में परीक्षा से पहले होने वाले स्ट्रेस के बारे किया गया जागरूक

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला संतोषगढ़ में बच्चों को परीक्षा से पहले होने वाले स्ट्रेस से कैसे दूर रहना है और परीक्षाओं के नजदीक पढ़ने की क्या रणनीति होनी चाहिए। किस प्रकार योजना तरीके से तैयारी करनी है के संबंध में जागरूक किया गया। रिसोर्स पर्सन सेवानिवृत प्रवक्ता सतीश शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वार्षिक परीक्षाओं को बहुत कम समय रह गया है। घर पर बिना किसी को दिखावे के आप सभी विषयों का टाइम टेबल रिवीजन के लिए बनाएं। मुश्किल विषयों का अधिक समय तक रिवीजन और काम मुश्किल का थोड़ा समय लगाकर रिवीजन करें। परीक्षा के दिनों में परीक्षा हाल में दाखिल होने से पहले ही कई बच्चे तनाव में आ जाते हैं ।वह समय ऐसा होता है। परीक्षा भवन से बाहर परीक्षा से संबंधित बातचीत आपस में ना करें। खुश रहें यदि परीक्षा हाल में भी तनाव होता है। तो तीन बार लंबे-लंबे सांस लें। सभी बच्चे घर पर हर पेपर वाले दिन 5 मिनट भ्रामरी प्राणायाम करके चले ।उस मां और मस्तिष्क शांत रहेगा। जिससे अच्छा परीक्षा करने के लिए आपको मदद मिलेगी। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का बच्चों को जागरूक करने और बहुमूल्य विचार देने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें