फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में प्राणायाम के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में विद्यार्थियों को प्राणायाम के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर आयुष हेल्थ सेंटर भरमौर से योग निरीक्षक शुभलता, सुषमा देवी ने बच्चों को प्राणायाम के विभिन्न प्रकारों एवं उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राणायाम शरीर और मन के संतुलन को बनाए रखने में अत्यंत प्रभावी है। इसके नियमित अभ्यास से मानसिक तनाव कम होता है, फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और एकाग्रता में सुधार आता है। दोनों विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी और नाड़ी शोधन जैसे प्रमुख प्राणायामों का प्रदर्शन भी करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें